March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के पांच अमृत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के पांच अमृत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन…

विधायक पुरंदर मिश्रा हुए उरकुरा स्टेशन कार्यक्रम में शामिल, प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच की सराहना…

प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के 103 अमृत स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिली 5 नई सौगातें…

रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उरकुरा स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में दी उपस्थिति…

छत्तीसगढ़ के अमृत स्टेशनों को मिली आधुनिक सुविधाएं, सांस्कृतिक विरासत को भी मिली पहचान…

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देशभर में 1337 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इन स्टेशनों में छत्तीसगढ़ राज्य के पांच महत्वपूर्ण स्टेशन – अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ शामिल हैं।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा उरकुरा रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी देश के नए युग के निर्माता हैं। उन्होंने जिस तरह से रेलवे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में आम जनमानस को केंद्र में रखते हुए योजनाएं शुरू की हैं, वह ऐतिहासिक है।”

विधायक मिश्रा ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के रेलवे स्टेशनों का जिस आधुनिकता और स्थानीय संस्कृति के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है, वह भारत के प्रगति पथ को और सशक्त करेगा। उन्होंने बताया कि उरकुरा स्टेशन समेत जिन स्टेशनों का लोकार्पण हुआ है, वहां यात्रियों को अब भव्य प्रवेश द्वार, आधुनिक प्रतीक्षालय, हाई मास्ट लाइटिंग, डिजिटल डिस्प्ले, दिव्यांगजन के लिए रैंप जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक गुरुखुशवंत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के कुल 1337 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें से पहले चरण में 103 स्टेशनों का कार्य पूर्ण कर आज राष्ट्र को समर्पित किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews