March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

मरीजों को मिल रही सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’, सांसद ने उठाई सरकारी कार्डियक इंस्टिट्यूट की दुर्दशा की आवाज…

मरीजों को मिल रही सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’, सांसद ने उठाई सरकारी कार्डियक इंस्टिट्यूट की दुर्दशा की आवाज…

मेकाहारा कार्डियक इंस्टिट्यूट में बंद पड़ी ओपन हार्ट सर्जरी सेवाएं जल्द शुरू हो: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

मेकाहारा में कार्डियक सर्जरी बहाल करने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री को लिखी चिट्ठी

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ के एकमात्र शासकीय हृदय रोग संस्थान एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, मेकाहारा रायपुर में बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी की सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर इन सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की है।

सांसद श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यह अत्यंत दुःख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी हैं। जिसके कारण प्रदेश की गरीब जनता जीवनरक्षक उपचार से वंचित रह रही है और निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वशासी परिषद की बैठकों सहित कई मंचों पर इस गंभीर विषय की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया था, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते आज भी मरीजों को केवल तारीख पर तारीख दी जा रही है। कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, वहीं कुछ गरीब परिवार इलाज के लिए अपना सब कुछ बेच देने को विवश हैं।

सांसद श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर अविलंब निर्णय लिया जाए, ताकि मेकाहारा रायपुर स्थित कार्डियक इंस्टिट्यूट में गरीब जनता को आवश्यक सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें जीवनदान मिल सके।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews