March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपाई भ्रष्टाचार के आरोपों को हिन्दुत्व के आड़ में छुपाना चाह रहे – कांग्रेस

भाजपाई भ्रष्टाचार के आरोपों को हिन्दुत्व के आड़ में छुपाना चाह रहे – कांग्रेस

भाजपाई भ्रष्टाचार के आरोपों को हिन्दुत्व के आड़ में छुपाना चाह रहे – कांग्रेस

नवेद खान, रायपुर। भाजपा अपने भ्रष्टाचार को हिंदुत्व के नाम पर छुपाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये थे उसका जवाब देने के बजाय भाजपाई भ्रष्टाचार के आरोपों को हिन्दुत्व के आड़ में छुपाना चाह रहे। राईस मिलर लॉबी में अवैध वसूली की बातें सार्वजनिक है इस मामले में कौन संलिप्त है? किनके इशारे पर हो रहा है? सरकार को इसका जवाब देना चाहिये न कि आरोपों से बचने के लिये अनर्गल बयानबाजी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब-जब भाजपा के ऊपर भ्रष्टाचार के प्रमाणिक आरोप लगता है या भाजपा असफल साबित होती है वह राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व के आड़ में अपने पाप छुपाना चाहती है। तीन माह में ही विष्णुदेव सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। राज्य की कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी है। नक्सल घटनायें बढ़ गयी है। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ दुराचार की एक दर्जन से अधिक घटनायें हो गयी। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तीन माह में 57 हत्यायें हुई है। राजधानी में तीन गोलीबारी की घटना हो गयी। सरकारी आश्रमों में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। रेत माफिया सक्रिय हो गया है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है। जमीनों के नामांतरण रोकने खसरे लॉक करवा कर भयादोहन कराया जा रहा है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में भ्रष्टाचार है। जब भ्रष्टाचार पर सवाल होता है तब भाजपाई धर्म की आड़ लेकर बचना चाहते है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews