March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

सभी निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे…

सभी निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे…

कांग्रेस की मतगणना की तैयारी पूरी, सभी निकायों में हमारे कार्यकर्ता मुस्तैद

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सभी निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की मतगणना की तैयारी पूरी है। सभी निकायों में हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से मतगणना क्षेत्रों में मुस्तैद रहेंगे। मतगणना के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सभी जिलों के कंट्रोल रूम से सतत संपर्क में रहेंगे। वरिष्ठ नेताओं को मतगणना के दौरान अपने प्रभार जिलों में रहने को कहा गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम निकाय चुनाव में अपने जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे। कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातावरण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। इसीलिये जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा गया। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews