मोहम्मद असलम खान ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य हज कमेटी कार्यालय बैरन बाजार रायपुर में ध्वजारोहण किया व सभी उपस्थितो को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/सचिव, डॉ. एस. ए. फारूकी तथा सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




