March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने फहराया तिरंगा झंडा…

राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने फहराया तिरंगा झंडा…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में झंडातोलन किया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 76वें गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई स्वीकार करें।

गणतंत्र दिवस के दिन हमारे संविधान को अंगीकार किया गया था। हमारा संविधान भारत के नागरिकों को समता, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। यह भारत को एक मजबूत और न्यायपूर्ण देश बनाने में मदद करता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे देश के नवनिर्माण में महापुरूषों के योगदान की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें एक स्वतंत्र और समृद्ध देश दिया है।

15 अगस्त 1947 को कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गयी आजादी की लड़ाई के बाद मिली आजादी के बाद स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण के लिये यह आवश्यक था कि देश का विधान बनाया जाये, जो भारत के हर वर्ग के हितों की रक्षा करें। आजादी के बाद भारत को प्रजातांत्रिक गणराज्य बनाना कांग्रेस का संकल्प था, इसके लिये संविधान सभा की स्थापना की गई। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान का निर्माण हुआ। 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। जहां एक तरफ हमारा संविधान हमें आजादी के साथ जीने का हक देता है, तो दूसरी तरफ हमारे कुछ मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। भारत का संविधान दुनिया के अन्य देशों के संविधान के मुकाबले में कई दृष्टिकोण से विशेष है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और सरकार की भूमिका के साथ प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है।

साथियों बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज हमारे संविधान के मूल्यों पर हमला हो रहा है। संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित तरीके से प्रहार हो रहा है। ऐसे समय कांग्रेस पार्टी की भूमिका देश के लोकतंत्र और भारत के संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिये और बढ़ जाती है। हमें गर्व है कि अपनी इस जिम्मेदारी को हमारा नेतृत्व भली भांति समझता है। हमारी पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, हमारे अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत के लोगों की आवाज लगातार उठा रही है। इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिये, 26 दिसंबर 2024 को बेलगावी में आयोजित विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने ‘‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान’’ शुरू करने का निर्णय लिया। यह अभियान महात्मा गांधी जी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी और हमारे संविधान में निहित मूल्यों की विरासत को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिये है। यह अभियान 3 जनवरी से शुरू हुआ और 27 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में एक रैली के साथ समाप्त होगा।

हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आर्थिक, सामाजिक न्याय की मांग को लेकर ऐतिहासिक भारत-जोड़ो न्याय यात्रा का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ उसी तर्ज पर हम सबने मिलकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये जा रहे अन्याय के खिलाफ 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 को गिरौदपुरी धाम से राजधानी रायपुर तक लगभग 125 कि.मी. की दूरी तय कर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को भी सफल बनाया है। जिसका आम जनता एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। उसी प्रकार नगरनार संयत्र के विनिवेशीकरण और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की मांग को लेकर बस्तर की जनता के साथ 4 जनवरी 2025 को लगभग 14 कि.मी. पदयात्रा का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। आने वाले समय में भी हम सरकार के अन्याय व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आयोजन करते रहेंगे।

आज जब हम गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ मना रहे है, प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव हो रहे है। शहरी निकायों के साथ पंचायतों में जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के लिये यह चुनाव एक अवसर है, सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का। यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी पर लड़ा जायेगा। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। स्थानीय निकायों में किये गये गलत आरक्षण नीति से नगरीय-निकाय में ओ.बी.सी. आरक्षण कम हो गया है तथा अनुसूचित क्षेत्र(बस्तर, सरगुजा व मध्य क्षेत्र) के त्रि-स्तरीय पंचायतों में ओबीसी वर्ग का आरक्षण शुन्य कर उन्हें चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया है।

3217 रू. एकमुश्त भुगतान नहीं करने के कारण, धान खरीदी में फैली अव्यवस्था से किसान सरकार से नाराज है। वनरक्षकों, पुलिस आरक्षकों तथा सरकारी नौकरी में हुये भ्रष्टाचार एवं सरकारी नौकरियां बेचे जाने के कारण युवा सरकार से नाराज है। विधानसभा चुनाव में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था एक साल में 20 हजार नौकरियां मिलना था लेकिन एक साल में भर्ती नहीं निकाली गयी, युवा ठगे महसूस कर रहे है।

आज लगभग 2987 बी.एड. डिग्रीधारी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिये जाने से परिवार सहित सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। 18.5 लाख आवास देने का वादा विधानसभा चुनाव में किया था, लेकिन अभी तक आवास देने के मामले में सरकार कोई कार्ययोजना नहीं बना पायी, आवासहीन खुद को ठगा महसूस कर रहे। भाजपा ने 500 रू. में सिलेंडर देने का वादा किया था, 1 साल हो गया 1 भी महिला को सिलेंडर नहीं दिया गया, यहां भी महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही। जमीन के रजिस्ट्री की गाइडलाइन में कांग्रेस सरकार के समय किये गये 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जिससे गरीबों के मकान, प्लाट का सपना टूट गया। भाजपा सरकार छोटे प्लाटों 5 डिसमिल से कम की रजिस्ट्री बंद करने जा रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। 1 साल में बिजली के दाम महंगे हो गये, 400 यूनिट की छूट को अघोषित तौर पर समाप्त कर दिया गया। 1 साल में रेत के दाम 6 गुना, सीमेंट की कीमतें 5-5 बार बढ़ाये गये। प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में रेत माफिया पनप चुका है। 100 दिन में अनियमित/संविदा कर्मियों को नियमित करने की मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है। उल्टे विद्या मितान, अतिथि शिक्षक निकाले गये। बेरोजगारी भत्ता बंद, तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना बंद, कोदो, कुटकी, रागी खरीदी बंद। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन बंद पात्र हितग्राही भटक रहे। बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था इस चुनाव में बड़ा मुद्दा होगा। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी डरा हुआ है। हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी के कारण राज्य का हर शहर असुरक्षित है। राजधानी से लेकर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र तक गोलियां चल रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। प्रदेश में हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। इन चुनावों में जनता के इन मुद्दों को सबको उठाना है।

साथियों विपक्ष के रूप में हम जिम्मेदारी को समझते है, जनता के हितों के लिये आंदोलन हमारा रास्ता है और आने वाले 4 सालों में इस सरकार को उखाड़ फेकने तक हम संघर्ष करते रहेंगे। बेहतर छत्तीसगढ़ के लिए यह आवश्यक है कि वर्तमान भाजपा सरकार को सत्ता से हटाया जाये। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर हर कांग्रेस जन का यही संकल्प है।

जय जोहार, जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़…

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews