April 11, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

कांग्रेस नेताओं पर हमला कराने वाले पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, नगर पालिका भाटापारा के प्रशासक को हटाया जाए – धनंजय सिंह ठाकुर

कांग्रेस नेताओं पर हमला कराने वाले पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, नगर पालिका भाटापारा के प्रशासक को हटाया जाए – धनंजय सिंह ठाकुर

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को करारी हार दिख रही इसलिए भाजपा नेता बौखलाकर गुंडागर्दी कर रहे।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेताओं पर प्राणघातक हमला किया है। गुंडागर्दी की है यह बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि तत्काल शिवरतन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए और असंवैधानिक कार्य करने वाले पालिका के प्रशासक को हटाया जाए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अपनी करारी हार दिख रही है इसलिए भाजपा नेता बौखलाहट में कांग्रेस नेताओं पर हमला करवा रहे हैं गुंडागर्दी कर रहे हैं लोकतंत्र की गला घोट रहे हैं। प्रदेश के निकायों में प्रशासक नियुक्त किया गया है जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है उसके बावजूद भाटापारा नगर पालिका के प्रशासक ने किस नियम के तहत पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जो वर्तमान में किसी पद में नहीं है उन्हें लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया जबकि यह अधिकार स्थानीय विधायक का है।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो भाजपा नेता पूर्व विधायक शर्मा ने भाजपा के गुंडों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया है उनके साथ मारपीट की है उन्हें लहूलुहान की है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल में ही भाजपा नेताओं के सिर में सत्ता अहंकार चढ़कर तांडव कर रहा।सरकार के मंत्री महिलाओं की हेकड़ी निकालेने और पुलिस से फेकवाने की धमकी देते हैं। भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विपक्षी दल के नेताओं पर प्राण घातक हमला करते हैं। भाजपा के भिलाई विधायक जनता के गल को दबाते हैं।विधायक ईश्वर साहू का पुत्र आदिवासी युवा के साथ मारपीट करते है कांकेर सांसद फोन पर गाली गलौज करते हैं इतना अहंकार किस काम का जो जनता चुनी है वही जनता इस सरकार में बैठे लोगों का अहंकार नगरी निकाय चुनाव में तोड़ेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews