March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को आरक्षण नहीं दिये जाने के विरोध में प्रदेश भर में धरना दिया…

कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को आरक्षण नहीं दिये जाने के विरोध में प्रदेश भर में धरना दिया…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला संगठनों ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण नहीं दिये जाने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, बालोद, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई शहर, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया सहित कांग्रेस के सभी जिला में किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews