March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पीड़ित महिलाओं से अभद्रता, पुलिस की धमकी यही है सुशासन – कांग्रेस

मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पीड़ित महिलाओं से अभद्रता, पुलिस की धमकी यही है सुशासन – कांग्रेस

लखन लाल मंत्री जनता के लिये बने है या जाल साज कंपनी के लिये

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा सरकार के मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा महिलाओं से की गयी अभद्रता तथा उनको दी गयी धमकी की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यही है विष्णु का सुशासन जहां मंत्री पीड़ित महिलाओं को धमकाते है तथा पुलिस बुलाकर उठवा लेने की धौंस न सिर्फ दिखाते है, महिलाओं के खिलाफ पुलिस से झूठा एफआईआर भी दर्ज करवा दिया। मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश देना, यह सत्ता का दुरूपयोग है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है। मुख्यमंत्री से मांग करते है इस दुर्व्यवहार के लिये मुख्यमंत्री, मंत्री लखनलाल देवांगन को तत्काल बर्खास्त करे। इन महिलाओं की बदौलत तथा छत्तीसगढ़ के वोटरों की बदौलत भाजपा सरकार में आयी है। महिलाएं अपनी बात रख रही है, उनकी बात सुनने के बजाय उनको धमका रहे है और पुलिस का दुरूपयोग कर रहे है। जिन पुलिस अधिकारियों ने इन महिलाओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया उनको तुरंत बर्खास्त किया जाये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि मंत्री के गृह जिले में महिलाएं ठगी का शिकार हुई है, फ्लोरा मैक्स कंपनी पर कार्यवाही करवाने तथा महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय मंत्री पीड़ित महिलाओं को ही धमकाने लगे। लखन लाल देवांगन ऐसा बर्ताव कर रहे है जैसे वे छत्तीसगढ़ की जनता के नहीं मैक्स फ्लोरा कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री बने है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जाल साज कंपनी मैक्स फ्लोरा के खिलाफ एफआईआर होने के बजाय पीड़ित महिलाओं पर एफआईआर विष्णु के कुशासन में ही संभव है। महिलाएं न्याय मांगने आंदोलन कर रही है उनको न्याय देने के बजाय भाजपा सरकार उन पर ही अत्याचार कर रही है। भाजपा जाल साज कंपनियों की पोषक और संरक्षक रही है। रमन राज के समय भी छत्तीसगढ़ चिटफंट कंपनियों का चारागाह बन गया था। एक बार फिर से जाल साज कंपनियां पैर फैला रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews