March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी और गौ मांस की बिक्री शुरू हो गयी – दीपक बैज

भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी और गौ मांस की बिक्री शुरू हो गयी – दीपक बैज

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी बढ़ गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में गौ हत्या हो रही है, गायों की तस्करी हो रही है, गौ मांस की बेधड़क बिक्री हो रही है और आरएसएस के अनुसांगिक संगठन प्रदर्शन का दिखावा कर राजनीतिक पाखंड कर रहे हैं। साय सरकार की नाकामी से ध्यान भटकाने के लिए बजरंगी सड़कों पर उन्माद फैला रहे हैं, अराजकता फैला रहे हैं। आरएसएस और उनके अनुषांगिक संगठनों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जवाब मांगना चाहिए, निकम्मे गृह मंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिए। प्रदेश एवं देश में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार में गौ हत्या क्यों हो रहा है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रति माह 5000 से अधिक गौ वंश की तस्करी हो रही है। 1 साल के भीतर 60000 से अधिक गौ वंश कत्ल खाना भेजा गया है। जगह-जगह गौ मांस, हड्डी, चमड़ी, ले जाते हुए वाहन पकड़े जा रहे हैं। यह सब भाजपा सरकार की दो विरोधी होने का प्रमाण है। भाजपा की सरकार ने विधानसभा में मंडी कानून में संशोधन करके गौ वंश को प्रदेश के बाहर विदेशों तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दी है। भाजपा शासित राज्यों में गौ वंश सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन 50000 से अधिक गायों को कत्ल खाना पहुंचाया जाता है। मध्य प्रदेश में भी गौ तस्करी जोरों पर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा गौ मांस निर्यातकों से मोटी रकम चंदा में प्राप्त करती है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारत बीफ निर्यातकों में टॉप में है। भाजपा को चुनाव के समय गौ माता याद आती है। चुनाव खत्म होते ही वह गौ तस्करों को फायदा पहुंचाने के लिए काम करती है। भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में बीफ की आपूर्ति बढ़ाने की घोषणा किया था। प्रदेश के गोठानों को बंद करने के पीछे भी भाजपा का बीफ कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीति है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और उनके आनुषंगिक संगठन गौकशी के नाम पर केवल घड़ियांली आंसू बहाते हैं, असलियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में ही गौ माता सबसे ज्यादा लहूलुहान होने मजबूर है। सरकार की अकर्मण्यता से पर्देदारी करने बेशर्मी पूर्वक नाबालिग बच्चों को प्रदर्शन करने सड़क पर उतारा गया। ठोस कार्यवाही करने में नाकाम गृहमंत्री से जवाब मांगने के बजाय उन्मादी बजरंगी छोटे छोटे बच्चों को ढाल बना कर प्रदर्शन का ढोंग कर रहे हैं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews