March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

प्रदेश में अराजकता का माहौल, जिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन, कहा राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए…

प्रदेश में अराजकता का माहौल, जिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन, कहा राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस रायपुर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अभनपुर बस स्टैंड पर किया गया प्रदर्शन में प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, प्रदेश में अराजकता का आलम है, बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में मौत, मौत के बाद आम लोगों में प्रशासन के प्रति गुस्सा, आम जनता सड़क पर उतर कर पुलिस के अधिकारियों पर गुस्सा देखा गया। कानून और सरकार के ऊपर से जनता का विश्वास उठ चुका है, ठीक 3दिन पहले कबीर पंथ के विश्व के एक प्रमुख आस्था के केंद्र दामाखेड़ा मे 50हथियार बंद लोगो द्वारा उदित मुनिनाम साहेब के हत्या के उद्देश्य से हमला के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर धनेंद्र साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया, उदित मुनिनाम साहेब के घर घुस कर जानलेवा हमले को पूरा कबीर पंथी समाज पर हमला बताया एवं प्रशासन की अक्षमता को जिम्मेदार बताया इसकी घोर निद्दा की राज्य सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। अब इस सरकार एक पल भी सरकार पर रहने का हक नहीं है।

उधो राम वर्मा कहा कि जिस प्रकार जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है एक भी दिन ऐसी नहीं बीती जिस दिन बड़े अपराध नहीं हुआ हो। हत्या, डकैती, बलात्कार, आम हो गई है लोगों का अब सरकार, प्रशासन पर से विश्वास उठ गया है। लोग स्वयं सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रहे इससे बड़ी अराजकता कुछ भी नहीं हो सकती। धरना प्रदर्शन पश्चात राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें माग की गई राज्य सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाई जाय जिससे प्रदेश में अराजकता को खत्म किया जा सके। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रवीण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष विद्याभूषण सोनवानी, गिरधारी साहू, कोमल साहू, धनराज मध्यानी, चंद्रहास साहू, जीत सींग, डामन साहू, श्रवण चंद्राकर, बलविंदर, राधाकृष्ण टंडन, निमानिंबलकर आदि मौजूद रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews