September 29, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

रायपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुतला फूंका…

रायपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुतला फूंका…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा के इशारे पर किए जा रहे वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी और एसआईआर की त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के साथ प्रदेश के कोने-कोने से आए में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। कांग्रेसजन राजीव गांधी चौक पर बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किये। कांग्रेसजन अपने साथ मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के तीन पुतले ले कर आए थे, जिनका दहन किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने भाषण में वोट चोरी, पार्टी चोरी, विधायक – सांसद चोरी के खि़लाफ़ अपनी बाते रख कर पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या के सूत्रधार ज्ञानेश कुमार को बताया और कहा कि लोकतंत्र विरोधी हरकतो से पूरे देश में आम जनता अपने मतो के अधिकार छीने जाने को लेकर आशंकित है।

प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार को भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया और उनके द्वारा देश की चुनावी लोकतंत्र प्रक्रिया को खत्म करने का आरोप लगाया । पूरे देश में 21 राज्यों में भाजपा सरकारों के बनने और केंद्र में एनडीए की मिली जुली सरकार बनाने में ज्ञानेश कुमार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। ज्ञानेश कुमार के बारे में केरल के पूर्व मुख्य सचिव द्वारा ज्ञानेश कुमार के ऊपर लगाए गए आरोप की भी जांच की मांग की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के एजेंट के रूप में केरल के पूर्व मुख्य सचिव को सांसद टिकट देने का लालच दिया था।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकारों को हर स्तर पर लड़ने का आव्हान किया। एसआईआर, परिसीमन के द्वारा प्रदेश दर प्रदेश बीजेपी को सरकार बनाने में ज्ञानेश कुमार की भूमिका को सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान ले कर बर्खास्त करना चाहिए ।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, दीपक बैज एवं डॉ. चरण दास महंत ने काले गुब्बारे उड़ा कर मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के खि़लाफ़ नारेबाजी की और उनके पुतले जलाये गए। सभा को संबोधित करने के बाद नेतागण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर बैरिकेड तोड़कर आगे निकले और नगर घड़ी चौक के पास बैरिकेड को धकेल कर तोड़ा और बैरियर्स पर चढ़ कर नारेबाजी करने लगा।

आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एस.ए. संपत कुमार, जरिता लेतफ्लांग, विजय जांगिड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह, फूलोदेवी नेताम, उमेश पटेल, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, संगीता सिन्हा, लक्ष्मी ध्रुव, दिलीप लहरिया, ममता चंद्राकर, श्रीकुमार शंकर मेनन, राजेंद्र पप्पू बंजारे, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, एजाज ढेबर, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद चौबे, मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, अजय साहू, वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश सिंह, नंदलाल देवांगन, अमितेश शुक्ल, ज्ञानेश शर्मा, अनीता शर्मा, महेंद्र छाबड़ा, सूर्यमणि मिश्रा, शिव सिंह ठाकुर, अशोक राज आहूजा, कमलाकांत शुक्ला, गौतम दोशी, सुनील कुकरेजा, राहुल इंदुरिया, आकाश तिवारी, सुंदर जोगी, आनंद मिश्रा, असलम खान, सारीक रईस खान, सुनील बाजारी, राजेश चौबे, दीप्ति प्रमोद दुबे, जावेद खान, अमित श्रीवास्तव, अजीत कुकरेजा, गिरीश दुबे, राधेश्याम विभार, गुरुबक्श सिह सैनी, ममता राय, सचिन अग्रवाल, नंदकुमार पटेल, सुशांत डे, जसवीर ढिल्लन, नितिन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राकेश धोत्रे, डॉ अनु राम साहू, सहदेव व्यवहार, प्रशांत ठेंगड़ी, चंपालाल देवांगन, मनोज बंजारे, अविनय दुबे, संपत सिंह राजपूत, प्रवीण चंद्राकर, ओम श्रीवास, विनोद सिंह ठाकुर, अंजुमन ढेबर, मिलिद गौतम, दीपक चौबे, सुधा सरोज, सुजीत सिंह, कमल घीतलहरे, सुरेश जैन, हिरेंद्र देवांगन, विजय टंडन, सुयश शर्मा, देव कुमार साहू, किशन लाल बाजारी, सुरेश धीवर, मोहम्मद अमजद खान, गौरीशंकर पांडे, राज देवांगन, सौरभ तिवारी, सुमित दास सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!