March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

7 लोकसभा सीटों में जनता, कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी – दीपक बैज 

7 लोकसभा सीटों में जनता, कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी – दीपक बैज 

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के पूर्व कांग्रेस ने दावा किया है कि मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। यह चुनाव संविधान बचाने, लोकतंत्र बचाने के लिए है। जनता महंगाई, बेरोजगार के खिलाफ मतदान करेगी। दो चरणों में भीषण गर्मी में लोगों ने लाईन लगाकर मतदान किया, यह लोकतंत्र के प्रति देश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की आस्था को बताता है। पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान के बाद मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं का रूझान कांग्रेस के प्रति साफ दिखा। छत्तीसगढ़ में अभी तक हुये चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी प्रचंड मतों से जीत रही है। आज होने वाले सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में जनता, कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसान, मजदूर, महिलाएं देश में कांग्रेस की सरकार बनाने मतदान करेगी। जनता को कांग्रेस के वादों से आशा की नई किरण दिख रही है। कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तीसरे चरण की सातों सीटों में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में बेहतर माहौल दिख रहा है। प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है जो दो चरणों में साफ दिखा और तीसरे चरण में भी मतदान मोदी के खिलाफ होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दुगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यो नही मिला, पेट्रोल डीजल के दाम 35 रू क्यो नही हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यो नही आया? 2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ, विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ? मोदी बताये देश के महिलाओं को सुरक्षित वातावरण क्यों नहीं मिल रहा है? प्रधानमंत्री, कांग्रेस को कोसने के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews