October 24, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

National Politics

वोट चोरी का हिसाब होगा, कीमत चुकानी पड़ेगी, गोवा में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी पर साधा निशाना…

वोट चोरी का हिसाब होगा, कीमत चुकानी पड़ेगी, गोवा में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी पर साधा निशाना…

हरियर एक्सप्रेस, पणजी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा के मडगांव में गोय राखोन यात्रा में शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर वोट चोरी करने तथा संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने गोवा को देश का सबसे भ्रष्ट राज्य बताते हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को गोवा के मडगांव में पार्टी की ‘गोय राखोन यात्रा’ में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ करीब दो किलोमीटर पैदल यात्रा की। इसके बाद उन्होंने मडगांव क्रिकेट क्लब मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

वोट चोरी’ को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार वोटों की चोरी को लागू करते हैं, अमित शाह इसे आगे बढ़ाते हैं और नरेंद्र मोदी पर्दे के पीछे से पूरी योजना चलाते हैं। उन्होंने कहा, “मैं 45 से ज्यादा मानहानि के मामलों का सामना कर रहा हूं। ये मामले अमित शाह, नरेंद्र मोदी और दूसरे लोगों की ओर से किए गए हैं। इन 45 मामलों के बावजूद मैं हर मौके पर कहता हूं कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी करते हैं। फिर भी सिर्फ इस दावे को लेकर मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।”

राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट चोरी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, तो पूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसमें वे लोग भी फंस जाएंगे।

मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को जवाब देना होगा…

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में ज्ञानेश कुमार नाम का एक व्यक्ति है, जिसे रात में नींद नहीं आती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी चैन से नहीं हैं। उन्होंने कहा, “वे जानते हैं कि देर-सबेर कांग्रेस पार्टी उन्हें जवाबदेह ठहराएगी और न्याय दिलाएगी।”कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हम संविधान के रखवाले हैं, उसकी रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। वोट चोरी करके उन्होंने संविधान पर हमला किया है। उन्होंने हमारे पवित्र कर्तव्य पर हमला किया है और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को अपने कामों का जवाब देना होगा और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।”

राहुल गांधी बोले- गोवा में बहुत भ्रष्टाचार…

राहुल गांधी ने गोवा में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “यहां बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। वास्तव में, गोवा पूरे देश का सबसे भ्रष्ट राज्य हो सकता है। इन लोगों ने गोवा को भ्रष्टाचार का एक ‘मॉडल’ बना दिया है।”

27 दिन चली ‘गोय राखोन यात्रा’

राहुल गांधी के साथ यात्रा में एआईसीसी गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, सह-प्रभारी अंजलि निंबालकर, विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर भी मौजूद रहे।27 दिन की ‘गोय राखोन यात्रा’ का नेतृत्व यूरी अलेमाओ और गिरीश चोडनकर ने किया। यात्रा की शुरुआत 22 सितंबर को हुई थी और रविवार को इसका समापन हुआ। कांग्रेस के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों को कवर किया गया। पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर अपना संगठन मजबूत करना है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!