July 21, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

National

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, 11 की मौत, कई लापता…

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, 11 की मौत, कई लापता…

हरियर एक्सप्रेस, पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसों में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।

advertisement…

सुरनकोट तहसील सबसे ज्यादा प्रभावित…

भारी बारिश का सबसे अधिक असर सुरनकोट तहसील में देखने को मिला। यहां कई मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए। प्रशासन, पुलिस और सेना की संयुक्त टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

लोअर मड़ा गांव में भूस्खलन के कारण एक मकान पूरी तरह मलबे में दब गया। इस हादसे में मकान मालिक मोहम्मद लतीफ और उनके परिवार के पांच सदस्य लापता हो गए। रेस्क्यू अभियान के दौरान मलबे से आठ शव बरामद किए गए हैं।

कई गांवों में तबाही…

संगलेयानी गांव में मकान गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मरहोट गांव में इरम नाम की नाबालिग लड़की तेज बहाव वाले नाले में बह गई, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं धुंधक लठूंग पुल के पास एक नाले से एक अज्ञात महिला का शव भी बरामद किया गया।

नूनाबांडी गांव में मकान ढहने से 28 वर्षीय नाजिया कौसर की मौत हो गई। उनके पति मोहम्मद हफीज और दो से छह वर्ष की उम्र के तीन बच्चों को घायल अवस्था में सुरक्षित निकालकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

मड़ा गांव में मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश का अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मलबे से अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं, जबकि गांव में अभी भी छह लोगों के लापता होने की सूचना है।

अधिकारी मौके पर, राहत कार्य तेज…

पुंछ के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। प्रशासन, पुलिस और सेना की टीमें प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील…

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। जिले में लगातार बारिश के चलते हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!