बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिनमें से 293 पर ही वोटों की गिनती हो रही है। तमिलनाडु की 234 सीटों और केरल की 140 सीटों पर वोटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। जिन राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, उनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिनमें से 293 पर ही वोटों की गिनती हो रही है। यहां दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ था। यहां ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में जुटी हुई हैं, वहीं बीजेपी इस बार सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। इस बार के चुनाव में करीब 92 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा फोकस भवानीपुर सीट पर है क्योंकि यहां से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं, उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।
असम विधानसभा चुनाव नतीजे…
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। यहां बीजेपी हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटी है। वहीं कांग्रेस गौरव गोगोई के नेतृत्व में चुनाव लड़ी थी। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजे…
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। यहां वोटिंग का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए जनता ने 85 फीसदी से ज्यादा वोटिंग की है। मुख्यमंत्री स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके गठबंधन सत्ता में तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, वहीं AIADMK सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। जहां बीजेपी का गठबंधन AIADMK के साथ है, वहीं कांग्रेस डीएमके के साथ है। जबकि इस बार एक्टर विजय की पार्टी टीवीके के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।
केरल विधानसभा चुनाव नतीजे….
केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे। इस बार यहां 78.27 फीसदी वोटिंग हुई है। जहां पिनाराई विजयन लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटे हुए हैं, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में जुटा है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे। केंद्र शासित प्रदेश में 89.97 फीसदी मतदान हुआ है।



