June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Entertainment National

पंचायत वेब सीरीज के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने किया सीजन 5 का ऐलान…

पंचायत वेब सीरीज के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने किया सीजन 5 का ऐलान…

हरियर एक्सप्रेस, मुंबई। इंडिया का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो आज 3 अप्रैल 2020 को ‘पंचायत’ सीजन 1 की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर उन्होंने आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले ‘सीजन 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है।

2020 में अपनी शुरुआत के बाद से, ‘पंचायत’ लगातार इंडिया की सबसे चहेती सीरीज में से एक बनी हुई है और हर सीजन के साथ इसने लोगों का दिल जीता है। खासकर सीजन 4 ने दर्शकों को इस कदर बांधे रखा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। अपने पहले ही महीने में सीजन 4 ने रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की और लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इस फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। रिलीज के पहले ही दिन सीजन 4 अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में ‘टॉप 10’ टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था। लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इसे भारत के 95% पिन कोड्स और 180 से ज्यादा देशों के दर्शकों ने देखा। फैंस के इसी बेमिसाल प्यार ने नए सीजन को लाने के जोश को और बढ़ा दिया है—जो एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ एक शानदार सफर का वादा करता है।

सीजन 4 के उस ज़बरदस्त क्लाइमेक्स के बाद, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा फुलेरा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने ‘कैट’ (CAT) रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं, और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह हिल गए थे। सीजन 5 अब इसी तनावपूर्ण मोड़ से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें फुलेरा स्टाइल के ह्यूमर, ड्रामा और दिल छू लेने वाले पलों के साथ कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।

द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘पंचायत’ सीजन 5 को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे इसके मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

हर नए सीजन के साथ यह सीरीज न केवल दर्शकों के साथ अपना रिश्ता मजबूत कर रही है, बल्कि उन्हें फुलेरा गांव की दुनिया में और भी गहराई से ले जा रही है, भारत के दिल में बसा यह काल्पनिक छोटा सा गांव अब एक ग्लोबल कल्चरल फेनोमेनन बन चुका है। ग्रामीण सादगी से शुरू हुई यह कहानी अब सीमाओं को पार कर गई है और अपनी स्थानीय पहचान को बरकरार रखते हुए दुनिया भर के करोड़ों लोगों के दिलों को छू रही है।

अब आप सब फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!