March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

National

निफ्टी 26,100 के नीचे, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

निफ्टी 26,100 के नीचे, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

मुंबई। प्रॉफिट बुकिंग, बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। सुबह 9.23 बजे तक सेंसेक्स 108 अंक या 0.13 फीसदी गिरकर 84,852 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 46 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 26,094 पर आ गया।

ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.32 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया। निफ्टी पैक में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में मजबूती रही, जबकि निफ्टी रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 1.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक निफ्टी के लिए 26,000–26,050 का स्तर तत्काल सपोर्ट और 26,250–26,300 का स्तर रेजिस्टेंस बना हुआ है। हालांकि अल्पकालिक कमजोरी के बावजूद, डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम्स का पैटर्न बना हुआ है, जिससे लंबी अवधि का ट्रेंड अभी भी बुलिश माना जा रहा है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा, वहीं अमेरिकी बाजारों में भी ज्यादातर कमजोरी देखने को मिली। 5 जनवरी को एफआईआई ने 1,528 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि डीआईआई ने 2,889 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews