March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2024 में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12

हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2024 में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12

हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में कुल 3,45,686 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,40,220 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,54,799 बालक तथा 1,85,421 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,39,994 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,57,072 है अर्थात् कुल 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण हुये। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12 है। परीक्षा परिणाम घोषित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,17,519 (34.56 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,23,386 (36.29 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उतीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 16,165 (4.75 प्रतिशत) है। 02 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 19,012 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 226 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 15 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं तथा 205 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 06 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है।

वर्ष 2023 हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3,30,681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,52,891 बालक तथा 1,77,790 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.05ः था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में कुल 2,61,077 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 2,58,704 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,13,210 बालक तथा 1,45,494 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 2,58,575 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,08,789 है अर्थात् कुल 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91 है। परीक्षा परिणाम घोषित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 88,101 (34.07 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,185 (42.22 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 11,498 (4.45 प्रतिशत) है। 05 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22,232 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 129 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 31 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 96 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है।

वर्ष 2023 हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 1,79,706 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 79.96 प्रतिशत था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 2478 एवं हायर सेकण्डरी में 2353 परीक्षा केन्द्र तथा 34 समन्वय केन्द्र बनाये गये थे।

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में हाईस्कूल परीक्षा 2024 में 1108 एवं हायर सेकण्डरी 2024 में 1131 कुल 2239 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किये गये हैं।

वर्ष 2023 में हाईस्कूल परीक्षा में 1286 तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा में 1913 कुल 3199 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किया गया था।

मण्डल द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार प्रावीण्य सूची में शैक्षणेत्तर गतिविधियों के अंक नहीं जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इस वर्ष बोनस अंक को छोड़कर अस्थाई प्रावीण्य सूची तैयार की गई है।

परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://cg.results.nic.in, https://www.results.cg.nic.in तथा https://www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। इसके www.jagranjosh.com, www.indianexpress.com एवं www.tv9hindi.com पर भी परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने कहा कि मण्डल की मुख्य परीक्षा 2024 सुचारू रूप से संपादित करने तथा परीक्षा परिणाम घोषित करने में समस्त जिले के प्रशासनिक अधिकारी यथा समस्त कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी यथा सचिव, स्कूल शिक्षा, संचालक, स्कूल शिक्षा, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, मूल्यांकन केन्द्र अधिकारी तथा मूल्यांकनकर्ता का महत्त्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। मैं मण्डल की तरफ से सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।

उक्त परीक्षाओं के आयोजन एवं परीक्षा परिणाम घोषित करने में मण्डल के अधिकारी, कर्मचारियों का अमूल्य सहयोग रहा है। इसके लिये मण्डल के सभी अधिकारी, कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। समस्त सफल परीक्षार्थियों को बधाई तथा शुभकामनायें देती हूँ तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है इसे मद्देनजर रखते हुये, जो परीक्षार्थी असफल हो गये हैं, वे निराश न हो। पुनः अच्छी पढ़ाई करके परीक्षा में सम्मिलित होने पर सफलता अवश्य मिलेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews