हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा के नमिता कौशिक और तनिशा साहू का गोल्डन जुबली जीवन बीमा छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है | श्री मनोज कुमार यादव व्याख्याता ने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा के आधार पर चयनित हुए हैं नमिता कौशिक पिता श्री रामानुज कौशिक , कक्षा दसवीं में 95% तथा तनिशा साहू पिता श्री विनोद कुमार साहू , कक्षा दसवीं में 94.4% प्राप्त की इन दोनों का चयन गोल्डन जुबली जीवन बीमा छात्रवृत्ति के अंतर्गत प्रतिवर्ष 15000 हजार रुपए प्राप्त होंगे विद्यालय के प्राचार्य श्री विकास नायक राय जी ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही साथ पूरा विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष का माहौल हैं।



