March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

एक नग स्टील का बटनदर चाकू के साथ आरोपी अनुज ध्रुव गिरफ्तार…

एक नग स्टील का बटनदर चाकू के साथ आरोपी अनुज ध्रुव गिरफ्तार…

थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

अपराध क्रमांक 01/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट

नाम आरोपी= अनुज ध्रुव पिता रमेश ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी नगर बाजार के पास शर्मा जिम के सामने थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़

एक नग स्टील का बटनदर चाकू जब्त किया

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.01.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि बूढ़ेश्वर गार्डन में एक लड़का उम्र 20 से 25 वर्ष, दुबला पतला, जो नीले रंग का शर्ट फूल बांही वाला तथा काला रंग का जींस फुल पैंट पहना है,अपने पास अवैध रूप से चाकू रखकर संदिग्ध के रूप से घूम रहा है। की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना स्थल पर खड़ा था पुलिस को देख भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से आरोपी भागने में असफल रहा।आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक नग स्टील का बटन दार चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक.03.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews