थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग.
अपराध क्रमांक 573/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट
नाम आरोपीः-
01. हिना परवीन उर्फ छोटी पति वसीम खान उम्र 24 वर्ष निवासी मुस्लिम मोहल्ला बंधवा पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
02. भक्त राज घोष उर्फ राजा पिता स्वर्गीय जोधु गोपाल घोष उम्र 29 वर्ष निवासी जी एस सुपरमार्केट के सामने बंधवा पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलो ग्राम कीमती 1.00.000 रुपए जब्त किया गया//
गिरफ्तार आरोपीगण आदतन अपराधी

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारी पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा जैसे मादक पदार्थ को बिक्री करने के लिए रखे आरोपीगण को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किः- दिनांक 29.12.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि खो खो तालाब पार बंधवापारा में दो व्यक्ति जिसमें एक महिला काला कत्था छींटदार, सलवार सूट, पीला दुपट्टा पहनी है एवं दूसरा लड़का उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष कद ठीगना, सफेद फूल शर्ट, नीला जींस फुल पैंट पहना है, अपने पास रखे प्लास्टिक की सफेद बोरी एवं सफेद प्लास्टिक के थैला में गांजा जैसे मादक पदार्थ को रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है, कि सुचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सुचना देकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के रेड कार्यवाही हेतू घटना स्थल पर पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए दो व्यक्ति खड़े थे जिसमें एक महिला है आरोपीगण पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किए किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहे। तलाशी दौरान आरोपी गण के कब्जे से अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ कुल 10 किलो ग्राम कीमती 1.00.000 रुपए रखा पाया गया। आरोपीगण को विधिवत दिनांक 29.12.2024 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।



