March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

06 अवयस्क बालको के बुलेट मोटर सायकल चलाते पाये जाने पर वाहन स्वामियो पर थाना प्रभारी आजाद चौक की कार्यवाही पर माननीय न्यायालय द्वारा किया गया 1,71,000/- रू का जुर्माना…

06 अवयस्क बालको के बुलेट मोटर सायकल चलाते पाये जाने पर वाहन स्वामियो पर थाना प्रभारी आजाद चौक की कार्यवाही पर माननीय न्यायालय द्वारा किया गया 1,71,000/- रू का जुर्माना…

अवयस्क बालको को वाहन चलाने हेतु देने पर पृथक से किया गया 3700/- रू का जुर्माना

रॉयल इनफिल्ड बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर एवं फटाके की आवाज निकालकर यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहनो के कुल 21 साईलेंसरो को निकालते हुये थाना प्रभारी आजाद चौक 98,000/- रू का जुर्माना करते हुये की गई कड़ी कार्यवाही

माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छ0ग0 के निर्देशानुसार यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले बुलेट वाहनो से जप्त 21 मॉडीफाई साइलेंसरो को बुलडोजर चलाकर किया गया नष्टीकरण

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 40 वाहन चालको के वाहन जप्त कर किये गये न्यायालय पेश, माननीय न्यायालय किया गया 4,03,000/- रू का जुर्माना

बुलडोजर चलाकर मॉडीफाई साईलेंसर नष्टीकरण करने की रायपुर पुलिस की पहली कार्यवाही

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी आजाद चौक रायपुर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 168 प्रकरणो में 7,44,100/- रू जुर्माना राशि वसूल की गई है। जिसमें मोडीफाई सायलेंसर के 18 प्रकरणो में 98,000/- रू एवं अवयस्क बालको को वाहन चलाने हेतु देने पर वाहन स्वीमियो के विरूद्ध 06 प्रकरणो में 1,71,000/- रू का जुर्माना लगाया था। साथ ही अवयस्क बालको केे 06 प्रकरणो में 3700/- रू का जुर्माना लगाया गया हैै। यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले रॉयल इनफिल्ड बुलेट से निकाले गये 21 मॉडिफाई साइलेंसरो जिससे वह फटाके की आवाज निकालते थे, माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर (छ0ग0) के डब्लू.पी.(पील) नंबर 88/2023 में जारी किये गये आदेश दिनांक 29/09/2023 एवं 10/10/023 के परिपालन में रोलर चलाकर नष्टीकरण किया गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews