March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना मौदहापारा क्षेत्र में अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…

थाना मौदहापारा क्षेत्र में अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…

थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत रजबंधा मैदान पास दोनों आरोपियों को पकड़ा गया अवैध शराब के साथ रंगे हाथ।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से कुल 575 पौवा अंग्रेजी शराब तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 90,000/- रूपये किया गया जप्त।

आरोपी आसिफ खान पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में थाना मौदहापारा से जेल निरूद्ध चुका है।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.12.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित रजबंधा मैदान पास कुछ व्यक्ति अपने पास शराब रखें है तथा अवैध रूप से बिक्री कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के 02 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम आसिफ खान एवं मोह0 वसीम अंसारी उर्फ गोलू निवासी मौदहापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी आसिफ खान एवं मोह0 वसीम अंसारी उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग थैलों में रखें कुल 575 पौवा अंग्रेजी शराब तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 90,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 404/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी आसिफ खान आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में भी थाना मौदहापारा से आबकारी एक्ट के प्रकरण से जेल निरूद्ध रह चुका है। इसके साथ ही आरोपी आफिस खान की मां एवं भाई को भी कुछ दिनों पूर्व थाना मौदहापारा से आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. आसिफ खान पिता फिरोज खान उम्र 24 साल निवासी रजबंधा मैदान नवभारत प्रेस के पीछे थाना मौदहापारा रायपुर।

02. मोह0 वसीम अंसारी उर्फ गोलू पिता मोह0 इस्लाम उम्र 39 साल निवासी रजबंधा मैदान रजबंधा मैदान नवभारत प्रेस के पीछे थाना मौदहापारा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी मौदहापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि. प्र्रेमराज बारिक, शंकर लाल ध्रुव, आर. राकेश पाण्डेय, संदीप सिंह, अभिषेक सिंह, अमर चंद्रा, म.आर. दुर्गा भोईयार तथा थाना मौदहापारा से प्र.आर. नारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews