March 12, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

06 किलो 970 ग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश राज्य के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

06 किलो 970 ग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश राज्य के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

थाना पुरानीबस्ती क्षेत्रांतर्गत राधास्वामी नगर हनुमान मंदिर के सामने बस स्टैण्ड पास गांजा तस्करी करते पकड़ा गया आरोपियों को रंगेहाथ।

आरोपीयान है मूलतः मध्यप्रदेश का निवासी।
आरोपियों ने गांजा को उड़ीसा से लाना है बताया।
आरोपियों के कब्जे से कुल 06 किलो 970 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 70,000/- रूपये।
आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 472/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 07.11.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानीबस्ती क्षेत्रांतर्गत राधास्वामी नगर स्थित हनुमान मंदिर बस स्टैण्ड पास 02 व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती योगेश देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम हीरा लाल साहू एवं मोती रायकवार निवासी मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकेे पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 किलो 970 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 472/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
01 हीरा लाल साहू पिता स्व. भोती लाल साहू उम्र 65 साल निवासी ग्राम अष्ट परसवार थाना बहरी जिला सिधी मध्य प्रदेश।
02 मोती रायकवार पिता मिट्ठन रायकवार उम्र 40 साल निवासी जिला दमोह मध्य प्रदेश।

कार्यवाही में निरीक्षक योगेश कश्यप थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. अनिल पाण्डेय, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, कमल धनगर, प्रशांत शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews