March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

धारधार दो नग लोहे के बटनदार चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

धारधार दो नग लोहे के बटनदार चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़

अपराध क्रमांक 469/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक 470/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट

नाम आरोपी=01. आशीष यादव उर्फ बबलू पिता बीरेंद्र यादव उम्र 25 वर्ष निवासी गिट्टी खदान कुशालपुर शिव मंदिर के पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ 

02. खेमकरण ध्रुव उर्फ फाइटर पिता गणेश ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी इंदिरा चौक पटवा दुकान के सामने आदिवासी कॉलोनी कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़

धारधार दो नग लोहे का बटनदार चाकू जब्त किया

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकुबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई !

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.11.2024 को मुखबिर से सूचना मिला की दो अलग-अलग जगह खो-खो तालाब पीपल पेड़ के पास, बी.एस.यू.पी. कॉलोनी भाटा गांव नेचुरल सिटी के सामने क्रमशः दोनों जगह एक-एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से चाकू रखा है की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर दोनों घटनास्थल पर अलग-अलग टीम रवाना हुआ आरोपियान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किन्तु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहे, दोनो लड़के को पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक एक नग लोहे का बटनदार चाकू अवैध रूप से रखे मिला आरोपियों के विरुद्ध क्रमशःअपराध क्रमांक 469/2024 धारा 25 आर्म्स , अपराध क्रमांक 470/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक 06.11.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews