आरोपी द्वारा थाना सिटी कोतवाली, आमानाका, टिकरापारा एवं अन्य स्थानों के मंदिरों से किया था मुकुट चोरी
आरोपी की कब्जे से कुल 08 नग चांदी के मुकुट बरामद
थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 311/2024 धारा 305(घ) बीएनएस 2023 में किया गया गिरफ्तार

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थि महिला समृद्धि बाजार बुढ़ापारा हनुमान मंदिर के पुजारी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति में पहना हुआ चांदी का मुकुट जिसमें दो कुंडल लगा हुआ है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से आकर चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी का पतासाजी हेतु आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों से लगातार जानकारी एकत्रित किया जा रहा था मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि 01 व्यक्ति द्वारा चांदी के मुकुट को बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना तस्दीक करने उक्त व्यक्ति को तलब किया गया जिसको कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम केतन शाह पिता जगदीश शाह उम्र 45 वर्ष निवासी कंचनगंगा फेस 2 लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने रोहिणी पुरम थाना डीडी नगर जिला रायपुर का रहने वाला बताया। महिला समृद्धि बाजार बुढ़ापारा, रामनगर हनुमान मंदिर,सिद्धार्थ चौक हनुमान मंदिर एवं अन्य मंदिरो से चोरी करना बताया एवं चांदी की मुकुट अपने घर पर छुपा कर रखना बताया। जिसे विधिवत उपस्थित गवाहन के समक्ष जप्ती किया गया।आरोपी के घर से कुल 08 नाग चांदी के मुकुट बरामद किया गया। बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोप- केतन शाह पिता जगदीश शाह उम्र 45 वर्ष निवासी कंचनगंगा फेस 2 लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने रोहिणी पुरम थाना डीडी नगर जिला रायपुर।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुधांशु बघेल, सउनि प्रवीण प्रधान आरक्षक सुमित वर्मा, शिवराज बघेल एवं महिला आरक्षक ज्योति साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



