March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

पुरानी रंजिश के कारण हत्या की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी सोनू यादव उर्फ सोहन गिरफ्तार…

पुरानी रंजिश के कारण हत्या की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी सोनू यादव उर्फ सोहन गिरफ्तार…

प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गजेन्द्र चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शास्त्री नगर फोकटपारा में रहता है। दिनांक 19.09.2024 के रात्रि करीबन 10.15 बजे प्रार्थी अपने घर में था उसी समय मोहल्ले के एक व्यक्ति ने प्रार्थी को आकर बताया की उसके रिश्तेदार कौशल चौहान को धारदार हथियार जैसे वस्तु से मार दिये है तथा वह किराना दुकान के पास खून से लथपथ पड़ा है तब प्रार्थी अपने साथी के साथ उक्त स्थान जाकर देखा तो कौशल चौहान किराना दुकान के सामने खून से लथपथ पडा था, जिसे ईलाज हेतु अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर द्वारा कौशल चौहान मृत घोषित किया गया। प्रार्थी द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि कौशल चौहान को कमल निषाद, सोनु यादव एवं राहुल यादव के द्वारा पुरानी रंजिश के कारण उसके साथ मारपीट करते हुए उसके शरीर में छाती एवं पसली में धारदार हथियार वस्तु से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दिये है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 306/24 धारा 103(1), 3(9) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मृतक कौशल चौहान थाना देवेन्द्र नगर का गुण्डा बदमाश है जिसके विरूद्ध थाना में आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट एवं जान से मारने जैसे अपराध पंजीबद्ध है जिसमें वह जेल निरूद्ध रह चुका था। मृतक के विरूद्ध थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में आरोपी कमल निषाद पिता श्याम निषाद उम्र 19 साल निवासी शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर एवं राहुल यादव पिता स्व. नरेश यादव उम्र 20 साल निवासी शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी सोनू यादव उर्फ सोहन घटना कारित करने के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी की लगातार पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी सोनू यादव उर्फ सोहन को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – सोनू यादव उर्फ सोहन पिता स्व. नरेश यादव उम्र 23 साल निवासी शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews