March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

आरोपी अमित कुमार बक्सरे धारदार चाकू रखे पकड़ा गया आरोपी है मूलतः नागपुर महाराष्ट्र का निवासी आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही…

आरोपी अमित कुमार बक्सरे धारदार चाकू रखे पकड़ा गया आरोपी है मूलतः नागपुर महाराष्ट्र का निवासी आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में अपराधिक/असामाजिक व्यक्तियों की लगातार चेंकिग की जा रही है एवं मुखबीर लगाये गये है।

इसी तारतम्य में दिनांक 06.10.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि रेल्वे स्टेशन एक्सप्रेस-वे के पास एक व्यक्ति उम्र करीबन 25-30 साल जो नीला कलर जींस पेंट एवं लाल कलर का शर्ट पहना है अपने पास धारदार चाकू रखा है, कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया, नाम पता पुछने पर अपना नाम अमित कुमार बक्सरे पिता कालिका प्रसाद उम्र 28 साल साकिन राजीव गांधी नगर गली नंबर 17 प्लाट नंबर 04 थाना यशोधरा नागपुर महाराष्ट्र हाल पता सुयश हास्पिटल के पीछे कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बताया, अमित कुमार बक्सरे की जामा तलाशी लेने पर कमर में छिपा कर रखा एक धारदार चाकू मिला, चाकू रखने के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं किया कि अमित कुमार के कब्जे से धारदार चाकू जिसकी लंबाई 12 इंच है को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया कि थाना स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अन्य बढी घटना घटित होने से पहले आरोपी को चाकू सहित पकडा गया, आरोपी के विरूद्ध थाना गंज रायपुर में अपराध क्रमांक 353/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त अपराधिक किस्म के व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

01. अमित कुमार बक्सरे पिता कालिका प्रसाद उम्र 28 साल साकिन राजीव गांधी नगर गली नंबर 17 प्लाट नंबर 04 थाना यशोधरा नागपुर महाराष्ट्र हाल पता सुयश हास्पिटल के पीछे कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews