March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

फरार आरोपी मुसीर खान गिरफ्तार…

फरार आरोपी मुसीर खान गिरफ्तार…

थाना मंदिर हसौद के अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 265 / 2023 धारा 20 बी नार०एक्ट के प्रकरण में था फरार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर से किया गया गिरफ्तार

हरियर एक्सप्रेस , रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा 173(8) द०प्र० स० के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का निराकरण करने निर्देशित किया गया था। जिस पर कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रायपुर, लंबोदर पटेल नगर पुलिस अधीक्षक माना जिला रायपुर के द्वारा थाना मंदिर हसौद के 173 (8) द०प्र० स० के लंबित प्रकरणों का समीक्षा की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराध क्रमांक 265 / 2023 धारा 20 बी नार०एक्ट के फरार आरोपी मुसीर खान पिता माजिद खान पता हाउस न० 1/24 ब्लांक 1 बीएसयूपी कॉलोनी वॉलफोर्ट सिटी के पास भाटागांव सुन्दरनगर रायपुर का पतासाजी हेतु एसीसीयू० व मंदिर हसौद पुलिस का टीम गठित किया गया टीम द्वारा आरोपी मुसीर खान का पतासाजी कर अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर थाना मंदिर हसौद लाया गया और न्यायालय न्यायिक रिमांड में पेश किया गया।

पूर्व मे उक्त अपराध मे आरोपीगण 01 अजरूद्दीन पिता निजामुद्दीन उम्र 33 वर्ष साकिन मदनी चौक संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

02 रूपेन्द्र यादव पिता दिनेश यादव उम्र 21 वर्ष साकिन खुटेरी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर 03 शेख नासिर अहमद पिता शेख सिरादुदीन उम्र 32 वर्ष साकिन नयापारा अजय किराना दुकान के पास थाना गोलबाजार जिला रायपुर। को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपीयों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 80 किलोग्राम कीमती 560000 / रूपये, वाहन डस्टर कार सीजी 06 जीएच0 4217, मोबाईल 02 नग जुमला कीमती 964500 / रूपये को जप्त किया गया था।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews