March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी सचिन टण्डन गिरफ्तार…

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी सचिन टण्डन गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 02.07.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत महराजबंद तालाब स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तिय ने अपना नाम सचिन टण्डन निवासी अभनपुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास नाईट्रोटेन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सचिन टण्डन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 180 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोटेन कीमती लगभग 1,300/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 279/24 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – सचिन टण्डन पिता राज कुमार टण्डन उम्र 22 साल निवासी ग्राम गातापार थाना अभनपुर जिला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews