सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास 6 लाख के गांजे के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना की संयुक्त टीम ने 12 किलोग्राम गांजे के साथ एक महिला तस्कर को पकड़ा है। जब्त गांजे का बाजार मूल्य करीब 6 लाख रुपये आंका गया है।
सूचना के आधार पर टीम ने डीडी नगर क्षेत्र के सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास से महिला को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय सोनाली मोटे के रूप में हुई है, जो मुंबई के वडाला-सायन क्षेत्र की रहने वाली है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।



