हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभाण्डी स्थित विनायक मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। पुलिस ने दुकान से 32 शीशी कोडिन सिरप (कीमत करीब 12,800 रुपये) बरामद की है, जिसे बिना डॉक्टर की पर्ची के अवैध रूप से बेचा जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी:
धीरज कुमार दुबे (मेडिकल स्टोर संचालक)
जीत सिंह सूर्यवंशी उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह (यह आरोपी पहले भी नारकोटिक एक्ट के मामले में जेल जा चुका है)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे यह प्रतिबंधित सिरप कहाँ से लाते थे।



