October 4, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

यातायात पुलिस जवानों की त्वरित मुस्तैदी से पकड़ा गया मोबाइल स्नैचर, पीड़िता को लौटाया फोन…

यातायात पुलिस जवानों की त्वरित मुस्तैदी से पकड़ा गया मोबाइल स्नैचर, पीड़िता को लौटाया फोन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रैफिक संभालने के साथ-साथ पुलिस जवान अपराध नियंत्रण में भी अपनी सजगता दिखा रहे हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन के पास तैनात यातायात पुलिस के जवानों ने एक मोबाइल लुटेरे को दौड़ाकर दबोच लिया और युवती का चोरी हुआ फोन सकुशल वापस दिलवाया।

विज्ञापन…

क्या है पूरा मामला?

रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-01 के पास यातायात थाना फफड़ीह में पदस्थ आरक्षक शेख जुम्मन (क्र. 106) और नगर सैनिक मोहसिन खान (क्र. 03) ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति एक युवती का मोबाइल छीनकर भाग रहा है।

खबर मिलते ही दोनों जवानों ने बिना वक्त गंवाए आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। स्टेशन क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके में घेराबंदी कर जवानों ने सूझबूझ से आरोपी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से युवती का छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।

विज्ञापन…

आरोपी गंज थाना सुपुर्द, कानूनी कार्रवाई जारी…

पकड़े गए आरोपी और बरामद मोबाइल को आगे की वैधानिक प्रक्रिया के लिए थाना गंज के हवाले कर दिया गया है, जहाँ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता को थाने बुलाकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसका मोबाइल सौंप दिया गया। अपना फोन सुरक्षित वापस मिलने पर युवती ने यातायात जवानों के प्रति आभार प्रकट किया।

जवानों की इस सतर्कता और साहसिक कदम की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी खुलकर प्रशंसा की है।

पुलिस की ओर से सुरक्षा सलाह:

0 भीड़भाड़ में रखें ध्यान: स्टेशन, बस स्टैंड या व्यस्त बाजारों में अपने फोन, बैग और कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति सजग रहें।

0 चलते वक्त लापरवाही से बचें: सार्वजनिक स्थानों पर फोन का इस्तेमाल करते समय आसपास की गतिविधियों पर ध्यान दें।

0 तुरंत करें सूचित: किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की स्थिति में पास के पुलिस बूथ, ऑन-ड्यूटी जवान या ‘डायल 112’ पर तुरंत जानकारी दें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!