आबकारी एक्ट के तहत टिकरापारा पुलिस की कार्यवाही – 36 पौवा देशी मदिरा जप्त…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना टिकरापारा द्वारा निम्न कार्यवाही की गई :-
दिनांक 21.09.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लालपुर देवार डेरा के पास टिकरापारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में देशी शराब बिक्री हेतु रखा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपी तरूण उर्फ अरूण चौहान पिता स्व. भूखन चौहान उम्र 50 साल साकिन सुभाष नगर तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.) को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 36 पौवा देशी मदिरा प्लेन कुल कीमती 3600/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 887/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
थाना टिकरापारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं भण्डारण पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार गश्त, पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।
आमजनो से अपील है कि अवैध शराब बिक्री की सूचना तत्काल थाना टिकरापारा पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा। अवैध नशे के विरूद्ध टिकरापारा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



