September 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपियों पर थाना अभनपुर पुलिस की कार्यवाही…

धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपियों पर थाना अभनपुर पुलिस की कार्यवाही…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। थाना अभनपुर पुलिस को प्राप्त सूचना के अनुसार यारा द पंजाबी ढाबा, अभनपुर के पास तीन व्यक्ति मोटर सायकल से आकर धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले आम लोगों को डराते-धमकाते हुए लूटपाट का प्रयास कर रहे हैं।

सूचना पर थाना अभनपुर पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर तीनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिसमें से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू बंजारे उर्फ राजू पठान पिता जवाहर बंजारे उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 07 अभनपुर एवं दीपक वर्मा पिता चंदूलाल वर्मा उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े उरला के रूप में हुई। फरार आरोपी मोहित मिता निवासी ग्राम टोकरो है।

आरोपी राजू बंजारे उर्फ राजू पठान के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG-04-KC-3871 को जप्त किया गया। चाकू के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 111 बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी राजू बंजारे उर्फ राजू पठान के विरुद्ध थाने में कई प्रकरण लूट और चाकू बाजी के दर्ज है। और एवं दीपक वर्मा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को-न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!