September 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

घुम-घुम कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 02 गिरफ्त में…

घुम-घुम कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 02 गिरफ्त में…

दोनों के कब्जे से चोरी की कुल 04 दोपहिया जप्त।

चोरी की 02 वाहनों में थाना मौदहापारा में है अपराध दर्ज।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री तारकेश्वर पटेल की मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

प्रकरण में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

मास्टर चाबी का उपयोग कर, करते थे वाहनों की चोरी।

चोरी की जप्त 02 दोपहिया वाहनों में दोनों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 124/26 एवं 138/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस का अपराध है दर्ज।

दोनों के कब्जे से चोरी की कुल 04 दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,60,000/- रूपये।

दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

जिस पर विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबीर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करने के साथ ही अधिकतम दोपहिया वाहन चोरी होने वालेे स्थानों को भी चिन्हांकित कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.09.2026 को विशेष टीम एवं मौदहापारा पुलिस द्वारा थाना मौदहापारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम को बिना नंबर की एक्टिवा वाहन में सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर दोनों भागने लगे। टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।

पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना नाम कुनाल सोनी निवासी गुढ़ियारी, रायपुर बताया, जबकि दूसरा विधि के साथ संघर्षरत बालक पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा उनके कब्जे में मिले एक्टिवा वाहन के संबंध में पूछताछ कर वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन दोनों द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया। संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने उक्त एक्टिवा वाहन को थाना मौदहापारा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों से दोपहिया वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने थाना मौदहापारा क्षेत्र से 01 एवं थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र से 02 सहित कुल 03 अन्य दोपहिया वाहन चोरी करना भी स्वीकार किया।

इस प्रकार विशेष टीम की सतर्कता एवं तत्पर कार्यवाही से दोपहिया वाहन चोरी की कुल 04 घटनाओं का खुलासा हुआ है।

दोनों की निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये जप्त किया गया।

चोरी किए गए दोपहिया वाहनों में दोनों के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 124/26 एवं 138/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज है।

जप्त वाहनों की सूची…

01. एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 डी एम 1180।

02. एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एल डी 4393।

03. एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एल के 4092।

04. डियो क्रमांक सी जी 04 एन व्ही 4386।

गिरफ्तार –

01. कुनाल सोनी पिता स्व. रविशंकर सोनी उम्र 20 साल निवासी राम नगर लक्ष्मण नगर गली नंबर 01 पुलिस चौकी राम नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!