August 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹3 लाख का मशरूका बरामद…

ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹3 लाख का मशरूका बरामद…

हरियर एक्सप्रेस, रायगढ़। रायगढ़ पुलिस को संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार सफलता मिल रही है, इसी कड़ी में छाल पुलिस ने SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, केबल, पानी पंप के पार्ट्स एवं लोहे के पाइप चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का लगभग ₹1.20 लाख का सामान तथा घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल सहित कुल करीब ₹3 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सुपरविजन में छाल पुलिस को चोरी के मामले में यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चोरी को लेकर प्रार्थी दिलीप कुमार राठिया, सुरक्षा प्रहरी SECL छाल उपक्षेत्र, द्वारा कल थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 06 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 8 बजे से 11 बजे के मध्य धरमखदान में लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, ट्रांसफार्मर केबल, पानी पंप के पार्ट्स एवं लोहे के पाइप, कुल कीमत करीब ₹1,20,000, अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिए गए तथा ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रिपोर्ट पर थाना छाल में अप.क्र. 185/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुएएसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों एवं चोरी गए माल की पतासाजी शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खेदापाली चौक के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति लोहे के पाइप, ट्रांसफार्मर केबल एवं अन्य लोहे का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीपक पात्रो, शनिचराम अरमु, छतन धनवार, रूपभवन सिंह उइके, टुपाल सिंह मरावी एवं भारत सिंह मरकाम बताया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने 06 अगस्त की रात धरमखदान से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, केबल, पानी पंप की बॉडी एवं लोहे के पाइप चोरी करना तथा चोरी के सामान को आपस में बांट लेना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों को चंद्रशेखरपुर (एडू) स्थित धरमखदान डम्पिंग यार्ड के पीछे मॉड नदी के किनारे छिपाकर रखना बताया। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर प्रकरण में संगठित अपराध संबंधी धारा 112(2) एवं 3(5) बीएनएस जोड़ी गई।

आरोपियों की निशानदेही पर छाल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी का सामान बरामद किया। शनिचराम अरमु के कब्जे से लोहे के पाइप एवं ट्रांसफार्मर केबल वायर, दीपक पात्रो के कब्जे से लोहे के पाइप एवं ट्रांसफार्मर केबल वायर तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-12-BW-2410 एवं आरीपत्ती ब्लेड, भारत सिंह मरकाम के कब्जे से लोहे के पाइप एवं घटना में प्रयुक्त बजाज CT-100 मोटरसाइकिल क्रमांक CG-12-2131, टुपाल सिंह मरावी के कब्जे से लोहे के पाइप एवं घटना में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG-12-7419, रूपभवन सिंह उइके के कब्जे से पानी पंप की लोहे की बॉडी 2 नग तथा छतन धनवार के कब्जे से ट्रांसफार्मर के एंगल 2 नग बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। इस प्रकार पुलिस ने चोरी का करीब ₹1,20,000 का सामान एवं घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें करीब ₹1,80,000, कुल ₹3,00,000 का मशरूका बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. दीपक पात्रो पिता स्व. लक्ष्मण पात्रो, उम्र 42 वर्ष, निवासी राताखार वार्ड क्रमांक 03, थाना सिटी कोतवाली कोरबा, जिला कोरबा।

2. शनिचराम अरमु पिता बुधवार सिंह अरमु, उम्र 22 वर्ष, निवासी कांसामार, थाना कटघोरा, जिला कोरबा।

3. भारत सिंह मरकाम पिता बुधवार सिंह मरकाम, उम्र 42 वर्ष, निवासी पाथा, थाना बांगो, जिला कोरबा।

4. टुपाल सिंह मरावी पिता अमर सिंह मरावी, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाथा, थाना बांगो, जिला कोरबा।

5. रूपभवन सिंह उइके पिता स्व. बुधवार सिंह उइके, उम्र 28 वर्ष, निवासी पाथा, थाना बांगो, जिला कोरबा।

6. छतन धनवार पिता महेतरू धनवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी सराईपाली, थाना बाल्को, जिला कोरबा।

सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

जप्त संपत्ति

• ट्रांसफार्मर केबल वायर

• ट्रांसफार्मर पार्ट्स एवं एंगल

• लोहे के पाइप

• पानी पंप की लोहे की बॉडी 02 नग

• घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल CG-12-BW-2410

• बजाज CT-100 मोटरसाइकिल CG-12-2131

• HF Deluxe मोटरसाइकिल CG-12-7419

• आरीपत्ती ब्लेड

• कुल बरामद मशरूका : लगभग ₹3,00,000

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभु प्रसाद पाण्डेय, शंकर सिंह क्षत्रिय, अशोक देवांगन, आरक्षक राजेश राठौर, सुरेन्द्र बंशी एवं भगवती लक्ष्मे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!