August 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी अमन निहाल, विशाल सोनी, अमन यादव गिरफ्तार…

जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी अमन निहाल, विशाल सोनी, अमन यादव गिरफ्तार…

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 414/2026 धारा 109,3 (5) बी.एन.एस. के तहत की गई कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि इस प्रकार है कि दिनांक 06.08.2026 को प्रार्थी प्रखर रजन द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.08.2026 को शाम करीबन 06.00 बजे में क्लिनीक के पास खड़ा था तभी तीन लडके अमन निहाल विशाल सोनी एवं अमन यादव जो नशे में दिख रहे थे जो डाक्टर के चेंबर में चले गये थोडी देर बाद बाहन आकर क्लिनीक के रखे वेट मशीन में अपना वेट करने लगे एवं वहीं थूकने लगे जिसे देखकर मेरा भाई अनिनध मेश्राम उनको हास्पीटल में थूक रहे हो कहकर मना किया तो तीनो एक राय होकर उसे गंदी गंदी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर अमन निहाल के द्वारा हत्या करने की नियत से क्लिनीक के वाशबेसिन को उखाडकर बार बार अनिमेष के सिर एवं शरीर में प्राण घातक प्रहार किया है तथा अमन यादव वहां प्लास्टीक के चेयर से तथा विशाल सोनी डंडा से बार बार मारपीट किये जिससे अनिमेष मेश्राम के सिर, बांये हाथ में, कान के पास एवं आंख के उपर गंभीर चोटे आई है प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 414/2026 धारा 109.3 (5) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी महित गवाहों से विस्तृत पूछताछ के आधार पर रिपोर्ट प्राप्त होने के चंद घण्टो में ही आरोपी अमन निहाल, विशाल सोनी, अमन यादव की पतासाजी करते हुए आरोपी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताद्ध करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खुर्सी प्लास्कि, बास के लकडी का डंडा, जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. अमन निहाल पिता दीनबंधु निहाल उम्र 23 वर्ष पता शिव मंदिर के पास कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर

02. विशाल सोनी पिता पुरुषोत्तम सोनी उम्र 20 वर्ष पता साहु मिलेण्डर के पास साई मंदिर के आगे गली नं. 01 थाना न्यू राजेन्द्र नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

03. अमन यादव पिता मनहरण यादव उम्र 20 वर्ष पता कक्कड चौक शिव मंदिर के पास कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!