July 27, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…

मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। थाना कोटा पुलिस ने राहगीर से मोबाइल झपटमारी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में लूटा गया नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को ग्राम जोगीपुर निवासी योगेश यादव (19 वर्ष) ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जुलाई की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। सूरजपुर पुल के पास हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों ने इमरजेंसी में कॉल करने का बहाना बनाकर उसे रोका। जैसे ही उसने मोबाइल निकाला, आरोपियों ने मोबाइल झपट लिया और उसकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया तथा मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोटा में धारा 304(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई

मुखबिर की सूचना तथा पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने संदेही राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल और तुषार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल पोर्ते के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते के कब्जे से लूटा गया नथिंग कंपनी का काला मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

1. राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते (19 वर्ष), निवासी खरगना, थाना कोटा

2. दिव्यांशु उर्फ कोल (20 वर्ष), निवासी डोंगरीपारा, कोटा

3. तुषार साहू (25 वर्ष), निवासी डोंगरीपारा, कोटा

4. अभय यादव (19 वर्ष), निवासी डोंगरीपारा, कोटा

5. सुरेश पोर्ते (18 वर्ष 11 माह), निवासी पीपरपारा, थाना कोटा

6. राहुल उर्फ भोला पोर्ते (19 वर्ष), निवासी पीपरपारा, थाना कोटा

पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस त्वरित कार्रवाई से कोटा पुलिस ने झपटमारी की घटना का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!