July 17, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, नारायणपुर। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक महिला को अश्लील संदेश भेजने, उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

advertisement…

प्राप्त शिकायत के अनुसार प्रार्थिया ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई तथा उसे लगातार अश्लील संदेश भेजे जा रहे थे। साथ ही उसकी तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं ब्लैकमेल किया जा रहा था। शिकायत पर थाना नारायणपुर में धारा 79 बी.एन.एस. एवं 67(क) आई.टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप पटेल के निर्देशन में थाना नारायणपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान सोशल मीडिया अकाउंट एवं मोबाइल नंबर का तकनीकी परीक्षण कर आरोपी की पहचान सुलेंद्र कुमार भूआर्य, पिता पंचुराम भूआर्य, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पीपरखार, थाना देवरी, जिला बालोद के रूप में की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रार्थिया को अश्लील संदेश भेजने, उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग करने तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी सुलेंद्र कुमार भूआर्य को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

नारायणपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग अथवा साइबर अपराध से संबंधित घटना घटित होती है, तो तत्काल निकटतम थाना, साइबर सेल अथवा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, जिससे समय रहते प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!