July 14, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

चाकू की नोक पर ढाबा संचालक से लूट, 03 आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर ढाबा संचालक से लूट, 03 आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे पर चाकू की नोक पर मारपीट कर नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹4500 की नगदी, घटना में प्रयुक्त चाकू, स्टील पाइप और डंडा बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

advertisement…

पुलिस के अनुसार प्रार्थी आशीष गहलोत (36 वर्ष) निवासी रेस्ट हाउस के पास, रतनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नेशनल हाईवे स्थित गहलोत ढाबा का संचालन करता है। 12 जुलाई की रात करीब 1 बजे तीन युवक ढाबे पर पहुंचे और शराब की मांग करने लगे। मना करने पर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और चाकू निकालकर ढाबा संचालक को धमकाने लगे।

बीच-बचाव करने पहुंचे ढाबा कर्मचारी विजेंद्र कमल के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्कों, स्टील पाइप और डंडे से मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपी गल्ले में रखे ₹4500 लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास उर्फ विक्कू रावत (25), शनि उर्फ राजा कश्यप (22) और ब्यासनारायण पाटले उर्फ छोटू (27), सभी निवासी करैहापारा, रतनपुर को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर लूटी गई पूरी रकम, चाकू, स्टील पाइप और डंडा बरामद कर जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 484/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 309, 296, 351(3), 115(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!