July 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

चाकू की नोक पर लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार…

01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार।

लूटे गए 03 मोबाइल फोन, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त धारदार फरसा बरामद।

चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्रवाई।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला श्रीमती पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस द्वारा चाकू (फरसा) की नोक पर लूट की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 20.06.2026 की रात्रि लगभग 01:40 बजे डीआरएम ऑफिस के पास एक मोटरसाइकिल सवार को धारदार फरसा दिखाकर रोककर उसके पास से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं ₹1,800 नगदी लूट ली गई थी। वहीं 06.07.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे वॉल्टेयर लाइन के पास एक्टिवा सवार एवं एक हाईवा चालक को रोककर चाकू दिखाकर 02 मोबाइल फोन एवं कुल ₹1,750 नगदी लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। दोनों मामलों में थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की घटनाएं करना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर लूटे गए कुल 03 मोबाइल फोन, नगदी राशि एवं घटना में प्रयुक्त धारदार फरसा बरामद किया गया। साथ ही लूटे गए मोबाइल फोन को खरीदने वाले आरोपी के विरुद्ध धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

दोनों प्रकरणों में कुल लगभग ₹54,998/- मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. जयराज ताण्डी, उम्र 20 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।

2. करन नायक, उम्र 18 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।

3. दिनेश सोना, उम्र 23 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।

4. कृष्णा उर्फ अर्जुन उर्फ बाबू, उम्र 19 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।

5. बबलू महानंद, उम्र 34 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।

01 विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!