July 2, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

नवा रायपुर क्षेत्र में लगातार हो रही केबल एवं लोहे के सामान की चोरी का खुलासा…

नवा रायपुर क्षेत्र में लगातार हो रही केबल एवं लोहे के सामान की चोरी का खुलासा…

थाना राखी पुलिस ने 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

पिछले 03-04 वर्षों से नवा रायपुर क्षेत्र में लगातार दे रहे थे चोरी की वारदातों को अंजाम।

चोरी किए गए लोहे के छड़, रेलिंग, रॉड, रेलवे की लोहे की पटरी एवं केबल तार बरामद।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, नवा रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थिया नविता सिन्हा, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अटल नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों, विशेषकर सेक्टर-24 सतनाम चौक एवं आसपास के क्षेत्रों से निर्माण कार्य में प्रयुक्त लोहे के छड़, लोहे की रेलिंग, लोहे की जालियां, सड़क किनारे लगाए गए लोहे के रॉड तथा केबल तारों की लगातार चोरी की जा रही थी। दिनांक 29.06.2026 की रात्रि लगभग 02:45 बजे एनआरडीए पेट्रोलिंग टीम ने दो व्यक्तियों को केबल चोरी करते हुए देखा। पेट्रोलिंग टीम द्वारा तत्काल उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी राखी को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना राखी में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र डहरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करना, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, चोरी की वारदात के तरीके का अध्ययन तथा पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन करते हुए लगातार प्रयास किए गए। टीम द्वारा कई दिनों तक संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई तथा प्राप्त महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान विजय कुमार ठाकुर एवं विक्की सवरा के रूप में की गई।

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, किंतु साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले लगभग 03 से 04 वर्षों से नवा रायपुर क्षेत्र के सुनसान एवं निर्माणाधीन स्थानों को चिन्हित कर रात्रि के समय केबल तार, लोहे के छड़, रेलिंग, जालियां, रॉड एवं अन्य लोहे के सामान चोरी कर रहे थे। इनके कारण नवा रायपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है तथा पुलिस द्वारा अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए लोहे के छड़, लोहे का एंगल, लोहे की रेलिंग, सड़क किनारे लगे लोहे के रॉड, रेलवे लाइन के समीप से चोरी की गई छोटी लोहे की पटरी एवं केबल तार जप्त किए गए।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया!

पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड एवं इनके द्वारा पूर्व में की गई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. विजय कुमार ठाकुर, पिता वीरसिंह ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पलोद, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर।

02. विक्की सवरा, पिता कुंश सवरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-17, शांति नगर, ग्राम पटेवा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर। हाल पता – ग्राम पलोद, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!