June 28, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने वाले नाबालिग सहित 03 आरोपी गिरफ्तार…

रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने वाले नाबालिग सहित 03 आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। थाना सिटी कोतवाली में मोतीबाग में हुई चाकूबाजी की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई है।

advertisement…

प्रकरण के अनुसार, प्रार्थी/पीड़ित कृष दीप एवं आरोपियों के मध्य पूर्व से आपसी परिचय था तथा पुरानी बातों को लेकर विवाद एवं रंजिश चली आ रही थी। घटना के दिन प्रातः दोनों पक्षों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। इसके बाद आरोपीगण एक राय होकर पीड़ित से मिलने पहुंचे। आमने-सामने होने पर विवाद और अधिक बढ़ गया, जिसके दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया।

प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 282/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित हत्या के प्रयास एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण:

1. महेंद्र उर्फ हर्ष सोनी, पिता बनमली सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी कालीबाड़ी, सुलभ के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर।

2. देव बघेल, पिता वासुदेव बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम जानकी मंदिर के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जबकि 01 अन्य विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!