June 26, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

गांजा तस्कर हेमराज राव के करोड़ो रूपये की संपत्ति की गई जप्त एवं बैंक खाते में जमा लाखों रकम को कराया गया फ्रीज…

गांजा तस्कर हेमराज राव के करोड़ो रूपये की संपत्ति की गई जप्त एवं बैंक खाते में जमा लाखों रकम को कराया गया फ्रीज…

कुल 02 करोड़ 32 लाख रूपये की सम्पति पर की गई कार्यवाही।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि थाना उरला के अपराध क्रमांक 473/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में दिनांक 09.12.25 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत अछोली बिरई तालाब के पास आरोपी हेमराज राव पिता स्व. विष्णु राव उम्र 50 साल निवासी अछोली वार्ड क्रमांक 08 थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01.390 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया था।

आरोपी लगातार नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में संलिप्त रहने पर वर्तमान में आरोपी के विरूद्ध पिट एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध है।

प्रकरण में थाना प्रभारी उरला रायपुर द्वारा गांजा तस्कर आरोपी हेमराज राव तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर गांजा तस्करी/बिक्री कर अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जप्त करने हेतु प्रतिवेदन सफेमा कोर्ट प्रेषित किया गया था, जिसमें आरोपी हेमराज राव तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर करोड़ो रूपये कीमत के अचल संपत्ति को जप्त करने के साथ-साथ आरोपी हेमराज राव के बैंक खाते में जमा जमा रकम 23,08000/- रूपये को फ्रीज कराया गया है।

जप्त की गई संपत्ति का विवरण…

01. आरोपी हेमराज राव का उरला मुख्य मार्ग वार्ड क्र 08 में स्थित मकान कीमती लगभग 01 करोड़। 

02. आरोपी हेमराज राव की पत्नि अनिता राव के नाम से पंजीकृत ग्राम अछौली में 03 भूमि कुल 914 वर्ग मीटर कीमती लगभग 01 करोड़ 54 हजार रूपये।

03. आरोपी हेमराज राव की दोपहिया वाहन कीमती लगभग 90 हजार रूपये। 

04. आरोपी हेमराज राव के बैंक खाते में होल्ड कराई गई रकम कुल 30 लाख 67 हजार रूपये।

कुल सम्पत्ति – 02 करोड़ 32 लाख 11 हजार रूपये।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!