थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव देवपुरी में अवैध शराब विक्रेता करते थे अवैध शराब की बिक्री।
मुखबीर से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार।
आरोपी के अजय जांगड़े के कब्जे से अवैध शराब 6.300 लीटर देशी मदिरा कीमती 3500/रु को किया बरामद।
आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में आबकारी एक्ट का अपराध किया पंजीबद्ध।
आरोपी के विरूद्ध दर्ज अपराध क्रमांक 570/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कारोबारो पर अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं पूर्व में अवैध शराब विक्रय एवं कारोबार में संलिप्त आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
विवरण यह है कि दिनांक 24.06.2026 को जरिये मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की भाठापारा देवपुरी निवासी अजय जांगडे द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को सूचना का तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर सूचना की तस्दीकी हेतु रवाना किया।

मुखबीरों से प्राप्त सूचना के आधार पर भाठापारा देवपुरी के पुलिस टीम रवाना होकर सूचना के संबंध में गोपनीय रूप से पूछताछ कर आरोपी के सकूनत पर रेड कार्यवाही किये जहां पर आरोपी अजय जांगडे द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु कुल-35 पौवा देशी मदिरा रखे मिला आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपी अजय जांगडे पिता कल्याण सिंह जांगड़े उम्र 33 वर्ष से जप्त शराब- 35 पौवा शोले देशी मदिरा (6.300 लीटर) कीमती 3500/रु

गिरफ्तार आरोपी…
01. अजय जांगड़े पिता कल्याण सिंह जांगडे उम्र 33 साल निवासी भाठापारा देवपुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।



