June 24, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना खमतराई क्षेत्र में हुये हत्या के प्रकरण का 24 घंटे के भीतर खुलासा…

थाना खमतराई क्षेत्र में हुये हत्या के प्रकरण का 24 घंटे के भीतर खुलासा…

01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 02 गिरफ्तार।

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर की सतत् मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी स्थित क्रिकेट मैदान में रूपेश सारथी की किये थे हत्या।

क्षणिक विवाद बना हत्या का कारण।

दोनों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 574/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

दोनों के द्वारा थाना देवेन्द्र नगर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र से 02 नग पल्सर वाहन भी किया गया है चोरी, जिनमें है अपराध पंजीबद्ध।

दोनों से चोरी की 02 नग पल्सर वाहन कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये किया गया है बरामद।

वाहन चोरी के प्रकरणों में भी दोनों के विरूद्ध की जा रहीं है कार्यवाही।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 21.06.2026 को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी स्थित क्रिकेट मैदान के पास एक अज्ञात व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। घटनास्थल की परिस्थितियों का अवलोकन करने पर यह प्रतीत हुआ कि किसी अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक अज्ञात पुरुष के सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई है। जिस पर थाना खमतराई में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई।

अंधे कत्ल की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा अधिनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को मृतक की पहचान स्थापित करने एवं अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मृतक की पहचान हेतु आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा जिले एवं सीमावर्ती जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदा व्यक्तियों के विवरण, हुलिया एवं अन्य उपलब्ध सामग्रियों के आधार पर मिलान किया जाने लगा।

जांच के दौरान मृतक की पहचान रूपेश सारथी पिता भागवत सारथी उम्र 35 साल निवासी शहीद नगर खमतराई रायपुर के रूप में की गई। इसके पश्चात टीम द्वारा मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा उसके निवास स्थान के आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी एकत्रित की गई। घटना स्थल तथा उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो का अवलोकन करने के साथ ही मुखबिर सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए।

इसी क्रम में टीम को घटना में संलिप्त गोर्वधन नगर, खमतराई निवासी शिवा सोनी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा शिवा सोनी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ करने पर शिवा सोनानी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस आधार पर उसके साथी, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, की भी पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

पूछताछ में बताया कि दिनांक घटना को दोनों शराब सेवन किये थे तथा एक्टिवा वाहन में जा रहे थे इसी दौरान जी टी काम्पलेक्स खमतराई पास मृतक रूपेश सारथी से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया, जिस पर दोनों उसके साथ मारपीट कर उसे अपने एक्टिवा में बैठाकर घटना स्थल पास ले गये तथा मारपीट करते हुये पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर लगातार वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिये थे।

दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं पत्थर जप्त कर दोनों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 574/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

दोनों के द्वारा दिनांक 30.05.26 को थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र के फोकटपारा शास्त्री नगर से प्रार्थी मोहित साहू की पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम एफ 3934 को चोरी की गई थी, जिस पर दोनों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 113/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध है।

इसी प्रकार दिनांक 09.06.26 को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाठागांव स्थित एक होटल के सामने से प्रार्थी महेश देवांगन की पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 05 ए क्यू 7813 को चोरी किये थे, जिस पर दोनों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 266/26 धारा 305(बी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध है।

दोनों के कब्जे से चोरी की उक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम एफ 3934 तथा पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 05 ए क्यू 7813 जुमला कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये बरामद कर वाहन चोरी की उक्त दोनों प्रकरणों में भी कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार –

01. शिवा सोनानी उर्फ तुषार पिता भुनेश्वर सोनी उम्र 20 साल निवासी लक्ष्मी किराना के आगे गोवर्धन नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!