थाना पंडरी पुलिस की कार्यवाही में गांजा, मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जप्त
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कांपा रेलवे फाटक के पास अपने कब्जे में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़ा गया।
पूछताछ में संदेही ने अपना नाम मनीष गुप्ता बताया। आरोपी के कब्जे से एक बैग में रखा 7.330 किलोग्राम अवैध गांजा, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी रकम 120 रुपये बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 20(B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में विस्तृत विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
मनीष गुप्ता
पिता – गंगा सागर गुप्ता
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – बेकटिकरा, थाना महराजगंज, जिला मंगलपुर (उ.प्र.)
हाल पता – सामरवाणी, थाना सिलवासा, जिला दादरा एवं नगर हवेली (गुजरात)
बरामदगी
• 7.330 किलोग्राम अवैध गांजा
• 01 मोबाइल फोन
• नगदी रकम ₹120/-



