June 17, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

साढ़े 13 किलो गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 04 आरोपी किये गये गिरफ्तार…

साढ़े 13 किलो गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 04 आरोपी किये गये गिरफ्तार…

नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना गुढ़ियारी, पण्डरी एवं उरला पुलिस की कार्यवाही

आरोपियों को गांजा बिक्री करते एवं परिवहन करते पकड़ा गया है रंगेहाथ।

आरोपी आकाश रायकवाड़ एवं धीरज रायकवाड़ है मूलतः झांसी उत्तर प्रदेश के निवासी।

आरोपियों के कब्जे से 13.451 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,72,550/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला, गुढ़ियारी एवं पण्डरी में नारकोटिक एक्ट के तहत की गई है कार्यवाही।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

जिसके तारतम्य में नारकोटिक संबंधी सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा नॉर्थ जोन क्षेत्रांर्तत थाना प्रभारियों को सूचनाओं की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रकरण 01 – दिनांक 17.06.26 को थाना प्रभारी गुढ़ियारी केे नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे सब्जी बाजार के पास गांजा का परिवहन करते अंतर्राज्यीय आरोपी आकाश रायकवाड़ एवं धीरज रायकवाड़ निवासी झांसी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 किलो 866 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 4,93,000/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण 02 – दिनांक 16.06.26 को थाना प्रभारी पण्डरी केे नेतृत्व में थाना पण्डरी पुलिस की टीम द्वारा पण्डरी क्षेत्रांतर्गत स्थित दलदल सिवनी कचड़ा गोदाम के पास गांजा की बिक्री करते आरोपी कमलेश पटेल निवासी पण्डरी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 285 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण 03 – इसी तारतम्य में दिनांक 16.06.26 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव स्थित बुधवारी बाजार के पास गांजा बिक्री करते हुए आरोपी संतराम निषाद निवासी उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 53,000/- रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 272/26 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी (थाना गुढ़ियारी के प्रकरण में) –

01. आकाश रायकवाड़ पिता रामस्वरूप रायकवाड़ उम्र 21 साल निवासी कालीमाता मंदिर के पास छेंवता थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश।

02. धीरज रायकवाड़ पिता कमलेश रायकवाड़ उम्र 21 साल निवासी कालीमाता मंदिर के पास छेंवता थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश।

गिरफ्तार आरोपी (थाना पण्डरी के प्रकरण में) –

01. कमलेश पटेल पिता सुभाष पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रा कालोनी कुष्ट बस्ती मोवा थाना पण्डरी रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी (थाना उरला के प्रकरण में) –

01. संतराम निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुम्हारी थाना मानपुर जिला मोहला हाल पता बुधवारी बाजार बीरगांव थाना उरला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!